बुद्धि मनोविज्ञान चैप्टर | Manovigyaan12th class chapter 1 book download

 बुद्धि मनोविज्ञान चैप्टर 1


व्यक्तियों की पारस्परिक भिन्नता जानने में बुद्धि एक मुख्य निर्मिति है। किसी व्यक्ति की बुद्धि जानने से यह भी ज्ञात होता है कि वह अपने पर्यावरण के अनुरूप अपने व्यवहार को किस प्रकार अनुकूलित करता है। इस खंड में आप बुद्धि तथा उसके विभिन्न स्वरूपों के बारे में पढ़ेंगे।



सामान्यजन बुद्धि के स्वरूप के बारे में जो समझते हैं, मनोवैज्ञानिकों द्वारा उससे बिल्कुल भिन्न ढंग से इसे समझा जाता है। यदि आप किसी बुद्धिमान व्यक्ति के व्यवहारों का प्रेक्षण करें तो आप पाएँगे कि उसमें मानसिक सतर्कता,

हाजिरजवाबी शीघ्र सीख लेने की योग्यता और संबंधों को समझ लेने की योग्यता जैसे अनेक गुण होते हैं। ऑक्सफोर्ड शब्दकोश ने बुद्धि को प्रत्यक्षण करने (perceiving. सीखने (learning). समझने (understanding और जानने (lcnowing) की योग्यता के रूप में परिभाषित किया है। वृद्धि के प्रारंभिक सिद्धांतकारों ने भी इन्हीं गुणों द्वारा बुद्धि को परिभाषित किया था। अल्फ्रेड बिने (Alfred Binet) बुद्धि के विषय पर शोधकार्य करने वाले पहले मनोवैज्ञानिकों में से एक थे। उन्होंने बुद्धि को अच्छा निर्णय लेने की योग्यता, अच्छा बोध करने की योग्यता और अच्छा तर्क प्रस्तुत करने की योग्यता के रूप में परिभाषित किया। वेश्लर (Wechsler), जिनका बनाया गया बुद्धि परीक्षण बहुत व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है, ने बुद्धि को उसकी प्रकार्यात्मकता के रूप में समझा अर्थात उन्होंने पर्यावरण के प्रति अनुकूलित होने में बुद्धि के मूल्य को महत्त्व प्रदान किया। वैश्लर के अनुसार बुद्धि व्यक्ति की वह समग्र क्षमता है जिसके द्वारा व्यक्ति सविवेक चिंतन करने, सोद्देश्य व्यवहार करने तथा अपने पर्यावरण से प्रभावी रूप से निपटने में समर्थ होता है। कुछ अन्य मनोवैज्ञानिकों, जैसे


बुद्धिमान व्यक्तियों के गुणों का पता लगाना


आपकी कला में सबसे बुद्धिमान सहपाठी


कौन है? उसके गुणों के बारे में कुछ


शब्दों वाक्यांशों में उसका वर्णन कीजिए।


2. इसके पश्चात् अपने परिचितों में से तीन अन्य


बुद्धिमान व्यक्तियों को छाँटकर उनमें से प्रत्येक


1.1


के गुणों के बारे में कुछ शब्दों वाक्यांशों में वर्णन कीजिए। 3. प्रथम बिंदु के अंतर्गत लिखे गए गुणों के संदर्भ में बाद के तीन व्यक्तियों के गुणों का


तुलनात्मक मूल्यांकन कीजिए।


4. ऐसे सभी गुणों की एक सूची बनाइए जिन्हें


आप बुद्धिमतापूर्ण व्यवहारों की अभिव्यक्ति


समझते हैं। इस सूची के आधार पर बुद्धि को


परिभाषित करने का प्रयास कीजिए।


5. अपने विवरण के बारे में अपने सहपाठियों


तथा अध्यापक से विचार-विमर्श कीजिए।


6. अपने विवरण की तुलना 'बुद्धि' के बारे में


शोधकर्ताओं के विवरण से कीजिए।


अध्याय 1 • मनोवैज्ञानिक गुणों में विभिन्नताएँ

गार्डनर (Gardner) और स्टर्नबर्ग (Sternberg) का है सुझाव है कि एक बुद्धिमान व्यक्ति न केवल अपने पर्यावरण से है अनुकूलन करता है बल्कि उसमें सक्रियता से परिवर्तन और परिमार्जन भी करता है। आपको बुद्धि का संप्रत्यय और उसका क्रमविकास बुद्धि के कुछ महत्वपूर्ण सिद्धांतों की विवेचना किए जाने के उपरांत समझ में आ जाएगा।

Post a Comment

0 Comments